Purnea में देवर ने की भाभी की हत्या

पूर्णिया: पूर्णिया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी गर्भवती भाभी की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी देवर ने भाभी पर चाकुओं से कई वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के लाइन बस्ती की है। मृतिका की पहचान केशव मंडल की पत्नी रीमा देवी के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पति अपने ऑफिस गए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी देवर सुराज कुमार ने उनके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। उसने मृतिका पर चाकू से कई वार किये जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। मामले में मृतिका के पति केशव मंडल ने बताया कि डेढ़ वर्ष उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती थी। वह सुबह अपने ऑफिस चले गए थे तभी उनके भाई ने ही उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी देवर पढाई करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी का अपनी भाभी से नहीं बनता था और यही वजह थी कि उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- गया की Deputy Mayor दिखी सड़क किनारे सब्जी दुकान पर, पढ़ें क्या है मामला…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea

Purnea

Highlights

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...