‘अंधेरे में एक किरण’ Short Film की शूटिंग खत्म, बालिकाओं के अनैतिक व्यापार…

सारण: डालसा सारण द्वारा सारण पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रस्तुत जग रोशनी बिहार इंटरटेनमेंट कृत बालिकाओं के अनैतिक व्यापार पर आधारित Short Film ‘अंधेरे में एक किरण’ की शूटिंग सम्पन्न हो गयी और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरु हो गया। रविवार को सीपीएस में पुनीत कुमार गर्ग, प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा सारण द्वारा नारियल फोड़ कर व क्लैप देकर दूसरे दो दिवसीय शूटिंग शेड्यूल का शुभारंभ किया गया।

मौके पर डालसा सारण के सचिव धर्मेंद्र कुमार पांडेय, बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व अपर सचिव आनंद बिहारी प्रसाद, सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह, निर्माता बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, निर्देशक डॉ अमित रंजन, लायन विकास कुमार सिंह, अभिलाषा ज्योति फाऊन्डेशन, पटना की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, रंगकर्मी कंचन बाला फिल्म के तकनीशियन और कलाकार मौजूद रहे। गौरतलब हो कि इसके पहले शूटिंग शेड्यूल का शुभारंभ नारियल फोड़ कर और क्लैप देकर एसपी डॉ कुमार आशीष ने किया था।

बताते चलें कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित आवाज दो कार्यक्रम में डालसा, सारण पुलिस और जिला प्रशासन की अनु प्रेरणा से सीपीएस और इप्टा के कलाकारों द्वारा ‘अंधेरे में रोशनी की एक किरण’ नाटक लेखक निर्देशक डॉ अमित रंजन का आशातीत सफल मंचन किया गया था। इसी नाटक की पृष्ठभूमि पर शार्ट फिल्म का निर्माण किया गया है।

इसका कंसेप्ट खुद प्रधान जिला जज का है एसपी, डीएम और सचिव के मार्गदर्शन में शार्ट फिल्म की कथा पटकथा संवाद और निर्देशन डॉ अमित रंजन ने, गीत संगीत कंचन बाला, बैकग्राउंड स्कोर टुन्नू तनहा, नृत्य मो आरिफ, ड्रेस एवं मेकअप तथा मुख्य सह निर्देशन रंजीत भोजपुरिया, सह निर्देशन आशीष कुमार सिंह और आयुषी परासर का है।

शार्ट फिल्म का निर्माण वरिष्ठ रंगकर्मी फिल्मकार बिपिन बिहारी श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। मुख्य कलाकारों में अर्चिता माधव, संभव संदर्भ, प्रिया श्रीवास्तव, राजमणि, श्रेया सिंह, सागर कुमार, पत्रकार पंकज कुमार, डॉ के एम दूबे, श्रेया श्रीवास्तव, आयुषी परासर, शैलेन्द्र कुमार शाही, कंचन बाला, मो नसिरुद्दीन, श्रेयसी, यशी, गुंजन, दिव्याश, श्रुति, भाव्या, प्रियंका, कीर्ति, शुभम राज आदि 40 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का प्रिमियर बहुत जल्द होगा और इसे हर विद्यालय, पंचायतों में जन जागरुकता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Education Department ने की बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Short Film Short Film Short Film Short Film

Short Film

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।...

बोकारो में विस्थापितों ने क्यों निकाली डीसी और डीपीएलआर की शव...

Bokaro News: 'विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा' ने DPLR ऑफिस के पास ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बोकारो के डिप्टी कमिश्नर (DC) और DPLR विभाग के...

ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के...

गयाजी : गया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले...