Advertisment

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थाना, किया घेराव

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक भरत तिवारी मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। लगातार भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठ रही है। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अचानक शाहपुर थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने थाने में पहुंचकर भरत तिवारी मामले को लेकर दोषी पुलिसकर्मियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया के नेतृत्व में लोग थाने पहुंचे हुए थे

आपको बता दें कि अचानक काफी संख्या में लोग शाहपुर थाने पहुंच गए। साथ ही भरत तिवारी को न्याय दिलाने को मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। अचानक लोगों के थाने पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में आ गए। राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया के नेतृत्व में लोग थाने पहुंचे हुए थे।

Ara Bharat Tiwari 1 22Scope News

पूरे मामले की जांच चल रही है जो भी होगा न्यायसंगत होगा – SDPO और SHO

वहीं लोगों ने थाने पहुंचकर भरत तिवारी मामले को लेकर जल्द कारवाई करने समेत उनके जब्त मोबाइल को वापस करने एवं उसको न्याय दिलाने की मांग करने लगे। वहीं थाने पर मौजूद एसडीपीओ और जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है जो भी होगा न्यायसंगत होगा। बता दें कि काफी देर तक लोग थाने में मौजूद रहे।

Ara Bharat Tiwari 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में कानून का राज, आगे भी रहेगा, जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...