लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश कार्यालय, कई नेता रहे मौजूद

पटना : बिहार के पूर्व सीएम व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इन दोनों लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज यानी 29 जून को अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य (MLC) ललन सर्राफ उर्फ गांधीजी भी मौजूद रहे।

JDU प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है

गौरतलब है कि जदयू प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। नीतीश कुमार समय-समय पर प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों और जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लेते रहे हैं।

Nitish JDU Office 1 1 22Scope News

नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक JDU प्रदेश कार्यालय में रहे

इस दौरान नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक जदयू प्रदेश कार्यालय में रहे। उन्होंने एमएलसी ललन सर्राफ से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसुनवाई कार्यक्रम की जानकारी ली। उनके इस औचक दौरे को पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक व्यवस्था की समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Nitish JDU Office 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...