Engineering College में स्टार्ट अप्स और रोबोटिक्स पर ज्ञानवर्धक सत्र का सफल आयोजन

अरवल: स्टार्ट अप्स और आधुनिक तकनीकी प्रवृत्तियों पर जागरूकता बढाने के उद्देश्य से, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल के स्टार्ट अप सेल ने एक ऑफलाइन सत्र का सफल आयोजन किया। इस सत्र का विषय था “स्टार्ट अप्स, रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी का भविष्य”, जिसमें प्रमुख वक्ता रोहित राज थे, जो टेक्सिक्सी के संस्थापक एवं सी ई ओ हैं और कर्मवीर चक्र पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं। साथ ही वह जेविक्स टेक्नोलॉजीज में टेक एक्सपर्ट हैं। रोहित राज ने व्यावसायिक अनुभव और सफलता की यात्रा से छात्रों को प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि कैसे आधुनिक तकनीकें, विशेष रूप से रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, स्टार्ट अप्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारे छात्रों के मानसिक विकास एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें नई तकनीकों से जोड़ते हैं और सीमाओं से परे सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस आयोजन में छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। छात्रों ने वक्ता से सवाल पूछे और उनके अनुभव से महत्वपूर्ण सीख ली। सत्र ने तकनीकी नवाचारों और स्टार्ट अप्स की संभावनाओं के प्रति छात्रों का नजरिया व्यापक किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Industry Department की सचिव की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक की गई आयोजित

Engineering College Engineering College

Engineering College

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...