Dhanbad Crime : सूर्य अस्त अपराधी मस्त ! दुकान का शटर तोड़कर लाखों की डकैती और…

Dhanbad Crime : धनबाद में दिनो दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन अपराधी लगातार बेफिक्र होकर चोरी, डकैती, मर्डर, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। इसी बीच कल आधी रात में दुकान का शटर तोड़कर अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान से लाखों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।

ये भी पढे़ं- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर स्वदेश लौटेंगे झारखण्ड के 50 कामगार… 

Dhanbad Crime : 15 से 20 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पूरी घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में स्थित न्यू अशोक ज्वेलर्स की बताई जा रही है जहां बीती रात अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना करीब देर रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि चोरी कर भाग रहे चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है।

ये भी पढे़ं-Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईडी को… 

फुटेज में दिख रहा है कि करीब 15 से 20 अपराधी दुकान के अंदर घुस रहे हैं और दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। भुक्तभोगी को सुबह घटना की सूचना मिली जिसके बाद इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को लिखित तौर पर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई और सीसीटीवी के आधार पर चोरों पहचान कर रही है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Jharkhand Voter Verification 2026:30 जून से घर-घर सर्वेक्षण, बीएलओ देंगे गणना...

झारखंड में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म देंगे और रंगीन फोटो एकत्र करेंगे।Jharkhand...

Jharkhand Rajya Sabha Election: हार के बाद Mahagathbandhan में बढ़ी तकरार,...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद महागठबंधन में विवाद गहरा गया है। कांग्रेस, राजद और माले के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज...

Aircraft Fuel Crisis: रांची से 4 Flight Services होंगी बंद, Devghar...

एयरक्राफ्ट फ्यूल संकट का असर झारखंड में दिखने लगा है। 1 जुलाई से रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें बंद होंगी, जबकि देवघर से बेंगलुरु...