Advertisment

Nalanda में आभूषण कारोबारी के घर डकैती, करीब 38 लाख रूपये…

नालंदा: बिहार में अपराध लगातार चरम पर है। पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा से है जहां हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात एक आभूषण व्यवसायी के घर में घुस का भीषण डकैती की। अपराधियों ने डकैती के दौरान करीब साढ़े तीन लाख रूपये नकद, करीब 35 रूपये के जेवर लूट लिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के योगीपुर बाजार के समीप की है।

बताया जा रहा है कि 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में घुस कर व्यवसायी के बहू और बेटी को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और करीब आधे घंटे तक घर में तांडव मचाया। अपराधियों करीब साढ़े तीन लाख रुपए नकद और गोदरेज में रखे करीब 35 लाख रूपये मूल्य के गहना जेवर लूट ले गए। घटना के बाद व्यवसायी की पुत्री ने खिड़की से जब हल्ला किया तो अगल बगल के लोगों को मामले की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद डीएसपी सुमित कुमार, थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RCP Singh कल करेंगे अपनी नई पार्टी की घोषणा, पटना की सड़कों पर लगाया पोस्टर

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda

nalanda nalanda Nalanda

Highlights

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

 पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...

जंतर-मंतर जीत गया, रांची अब भी बारिश में बैठा है —...

रांची/नई दिल्ली। 25 जुलाई की शाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर पटाखे छूट रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ चुका था,...