Ranchi Crime : दुकान की छत तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस…

Ranchi Crime : रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला इलाके की एक इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी का है, जहां चोरों ने बीती रात छत तोड़कर दुकान में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर स्पष्ट रूप से दुकान में प्रवेश करता नजर आ रहा है।

ये भी पढे़ं- Giridih Accident : सावधानी हटी दुर्घटना घटी, डीजे लोड पिकअप वाहन पलटा, दो घायल… 

Ranchi Crime : दूसरी बार बनाया गया दुकान को निशाना

चोरी की यह घटना 8 मई की रात की है। दुकान के मालिक ने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 24 जनवरी को भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। अब दोबारा चोरी की वारदात से व्यापारी में भय और नाराजगी का माहौल है।

ये भी पढे़ं- Ranchi में दो महीने तक धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने जारी की निषेधाज्ञा… 

चोरों ने दुकान से मोबाइल कैमरा सहित कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए हैं। चोरी की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है। लगातार दो बार हुई इस वारदात से दुकान मालिक बेहद आहत हैं और उन्होंने पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं- Sahibganj Murder : दुकान संचालक हत्याकांड में तीन धराए, हत्या की ये थी असली वजह… 

सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों का हौसला लगातार बढ़ रहा है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है और जांच की जा रही है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Raid : जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी… 

 

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...