Big Decision : असम में होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर लगा बैन

डिजीटल डेस्क : Big Decisionअसम में होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर लगा बैन। असम में राज्य सरकार ने राज्य के होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर बैन लगा दिया है। इसके तहत अब असम में किसी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ नहीं परोसा जाएगा।

हिमंता बिस्वा सरमा कैबिनेट का बड़ा फैसला

होटल-रेस्टोरेंट में गोमांस पर बैन करके असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि –‘…मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

…असम में गो-हत्या रोकने के लिए हम 3 साल पहले कानून लाए थे। इस कानून से हमें गो-हत्या के खिलाफ काफी सफलता मिली है। अब हमने ये फैसला लिया है। पहले हमारा फैसला था कि किसी मंदिर के 5 किलोमीटर दायरे तक गोमांस नहीं परोसा जाएगा’।

सीएम हिमंता की फाइल फोटो
सीएम हिमंता की फाइल फोटो

असम में गोमांस पर गरमाई हुई है सियासत, सीएम ने चला दांव

असम में इन दिनों गोमांस के विषय पर सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। प्रतिपक्षी कांग्रेस के आरोपों के बीच असम में बुधवार को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार का बड़ा फैसला लिया है। असम सरकार का ये फैसला उस वक्त आया है जब राज्य में गोमांस को लेकर सियासत उफान पर है।

बीते दिनों भाजपा पर आरोप लगा था कि सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की ओर से गोमांस बांटा गया। वह सीट मुस्लिम बहुल है और उपचुनाव में उस सीट भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

सीएम हिमंता की फाइल फोटो
सीएम हिमंता की फाइल फोटो

गोमांस वाली सियासत पर कांग्रेस के आरोपों पर क्या बोले थे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा…

गोमांस पर असम में लग रहे सियासी आरोपों के बीच सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि – ‘…अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वो राज्य में गोमांस पर बैन लगा देंगे।

…कांग्रेस बताएगी कि क्या वो वोटर्स को गोमांस की पेशकश करके अबतक सामगुड़ी में चुनाव जीतती आई है ? रकीबुल हुसैन को मैं बताना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने खुद कहा है कि ये गलत है। अब बस उन्हें ये बात केवल लिखित में देनी है’।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...