Advertisment

 हिमंता के झारखंड दौरे का खर्च  उठाएगी असम सरकार !

रांची: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर होने वाला सुरक्षा खर्च असम सरकार उठाएगी। असम के एडीजी हिरेन नाथ ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि सुरक्षा खर्च का बिल भेज दें, असम सरकार उसका भुगतान करेगी। हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर होने वाले सरुक्षा खर्च को लेकर झामुमो और कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए पुछा था कि उनके दौरे का खर्च कौन उठा रहा है।

 वहीं झामुमो नेताओं ने कहा था कि असम के सीएम रिचार्ज होने के लिए झारखंड आते हैं। इससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हिमंता को झारखंड का चुनाव सह प्रभारी बनाया है।

इसको लेकर वे लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसलिए वे देश में जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...