तिरहुत स्नातक उपचुनाव : JDU-RJD के बीच है मुख्य मुकाबला

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए आज यानी पांच दिसंबर को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, वहीं मतगणना एमआईटी कैंपस के मतगणना हॉल में होगी। जदयू और राजद के बीच मुख्य मुकाबला है। बता दें कि बुधवार को ही मतदान सामग्री लेकर मतदान कर्मी बूथों पर रवाना हो गए थे। चार जिलों वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी में कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 1,54,828 वोटर हैं। इसमें कुल पुरुष 1,07,401, महिला 47,419, तृतीय लिंग आठ हैं। चुनाव में कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। नौ दिसंबर को मतगणना होगी। एमआईटी में वज्रगृह और काउंटिंग हाल बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि चुनावी मैदान में 18 उम्मीदवार हैं, जिनमें से एक उम्मीदवार राजेश रौशन की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा जदयू के अभिषेक झा, राजद के गोपी किशन, जन सुराज विनायक गौतम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरविंद कुमार विभात, अरुण कुमार जैन, ऋषि कुमार अग्रवाल, एहतेशामुल हसन रहमानी, प्रणय कुमार, भूषण महतो, मनोज कुमार वत्स, राकेश रौशन, रिंकू कुमारी, वंशीधर व्रजवाशी, संजना भारती, संजय कुमार, संजीव भूषण और संजीव कुमार है।

यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : कल होंगे मतदान, कर्मी और सुरक्षा बल हुए रवाना

यह भी देखें :

https://youtu.be/Fccsn4Loe3U?si=zgMQVH6s8HVxma9R

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...