JSSC CGL Exam 2023 का रिजल्ट घोषित, 2231 अभ्यर्थी चयनित

रांची:JSSC CGL Exam 2023 का रिजल्ट बुधवार की शाम को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2231 अभ्यर्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर तक नामकुम स्थित आयोग के कार्यालय में होगा।

जेएसएससी द्वारा जारी किए गए परिणाम में कुल 2025 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन आयोग ने 10 प्रतिशत अधिक अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में स्थान दिया है। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी।

JSSC CGL Exam 2023 :

परीक्षा परिणाम के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और आयोग कार्यालय में पेन ड्राइव, सीडी और हार्ड कॉपी के माध्यम से शिकायतें भी दी थीं। हालांकि, आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि इन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल कर न्याय की गुहार भी लगाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने परीक्षा के परिणाम पर कोई रोक नहीं लगाई।

जेएसएससी ने इसके अलावा परीक्षा के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर में 11 प्रश्नों को रद्द कर दिया, जिनमें से चार प्रश्न पहले प्रश्न पत्र, एक प्रश्न दूसरे प्रश्न पत्र में खोरठा, पांच प्रश्न संथाली में और चार प्रश्न कुडुख भाषा से संबंधित थे।

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...

Somesh Soren Carcade Accident: जमशेदपुर में विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड...

Somesh Soren Carcade Accident, जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट गाड़ी शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार...

मरीन ड्राइव पर रात का सन्नाटा चार घरों का मातम बना,...

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे झारखंड को स्तब्ध कर दिया। राज्य की ग्रामीण विकास एवं...