बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना में आईओसी कंपनी का तेल का पाइप लाइन फटने से लोगों के बीच डीजल लूटने की होड़ मच गई। बड़े-बड़े गैलन लेकर लोग डीजल लूटने लगे। एक साथ कई गांव के लोग गड्ढे में पाइप से निकले हुए डीजल को लोग लेकर अपने घर जाने लगे। लोगों ने बताया कि बुधवार की रात से ही पाइप में लीकेज के कारण डीजल निकल रहा था। जिसको लोग लेने के लिए दूर से पहुंचने लगे। आईओसी कंपनी के द्वारा बताया जा रहा है कि तीन टैंकर डीजल निकाल कर ले जाया गया। वहीं कंपनी ने बाढ़ थाना में लिखित चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़े : बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट


