राकेश कुमार पिंटू बने मुजफ्फरपुर के नए मेयर

मुजफ्फरपुर : वार्ड न. 3 के पार्षद राकेश कुमार पिंटू शहर के नए मेयर बने हैं. उन्होंने कड़े मुकाबले में नंद कुमार साह को दो वोट से हराया. मतदान की प्रक्रिया में कुल 47 पार्षदों ने वोट डाले. राकेश कुमार पिंटू को 24 और नंद कुमार प्रसाद साह को 22 वोट मिले. वही एक वोट रद्द कर दिया गया. चुनाव में जीत हासिल करने के तुरंत बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. वही डीएम प्रणव कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया.

आपको बता दें कि पिछले तीन माह से जारी राजनीतिक उठापटक के अंत के रूप में देखा जा रहा है. नवनिर्वाचित मेयर राकेश कुमार पिंटू अब सुरेश कुमार का स्थान लेंगे जो अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी बचा पाने में विफल रहे थे. हालांकि इससे पहले इसकी प्रक्रिया को लेकर ही सवाल उठ गए थे.

राकेश कुमार पिंटू ने इसे सभी की जीत बताया और आने वाले चुनौतियों से निपटने की बात कही साथ ही शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाए जाने की भी बात कही है.

रिपोर्ट : विशाल कुमार  

Big breaking-मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, मैगी फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 7 की मौत, 6 की हालत गंभीर

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...