झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में ट्रैफिक नियमों के पालन की सख्ती से निगरानी का आदेश दिया

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची शहर में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अब तक दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए याचिका निष्पादित कर दी।

Best GPS in Jharkhand

सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत को बताया कि रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करना, सभी कैमरों की मरम्मत और चालू कराना, और सभी जगहों पर सिग्नल लाइट्स की मरम्मत शामिल है। इसके अलावा, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है।Best GPS in India

सरकार ने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि चूंकि सभी निर्देशों का पालन किया जा चुका है और यह प्रक्रिया जारी रहेगी, इसलिए याचिका को निष्पादित किया जाए। इसके बाद अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दिया।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...