छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प

जहानाबाद : जहानाबाद में शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई।इस घटना में सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी पांच स्थानीय लोग घायल है।जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग की पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी की है।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को लेकर झुनाठी कलालीपर छापेमारी करने पहुंची थी। जहां एक समोसे की दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर संदेहास्पद रूप में कुछ शराबी नजर आए। तब उत्पाद विभाग की टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया। इस दौरान आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग जुट गए। पहले पुलिस और स्थानीय लोगों मे बहस हुई और फड़प झड़प हो गई। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने देखते ही देखते ही पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल सब इंस्पेक्टर ने बताया कि झड़प के दौरान उपस्थित लोगों ने ईंट पत्थर, सरिया एवं छनौटा से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं चीनी के चासनी भी हमलोगों के ऊपर उड़ेल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कैदी वाहन में बैठे एक कैदी भी घायल हो गया है। घटना के दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इधर, स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग अपनी दुकान बंद कर रहे थे।

यह भी देखें :

इसी दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस आई और शराब पीने की बात कहने लगी। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर पांच लोगों को घायल किया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय राजद विधायक सुदय यादव भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने उत्पाद विभाग की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अगर जांच नहीं हुई तो हमलोग सड़क पर उतरकर इसका प्रतिकार करेंगे।

यह भी पढ़े : 50 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा यादव गिरफ्तार, हत्या की वारदात के बाद चल रहा था फरार

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...