50 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा यादव गिरफ्तार, हत्या की वारदात के बाद चल रहा था फरार 

गया : जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए एसएसएपी आशीष भारती के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी की गिरफ्तारी बेलागंज के बेला बाजार से की गई है। वह पंचानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पंचानपुर थाना क्षेत्र के बाली गांव का रहने वाले कृष्णा यादव पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। टिकारी थाना क्षेत्र में 2020 में हुए एक हत्याकांड में उसकी भूमिका पाई गई थी। लंबे समय से फरार इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक तरीके से सूचना जुटा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि कृष्णा यादव बेला बाजार में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत वहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देख कृष्णा यादव भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान स्वीकार कर ली।

यह भी देखें :

कुख्यात के खिलाफ मामलों की फेहरिस्त

कृष्णा यादव पर हत्या, फायरिंग और लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 2020 के एक हत्याकांड में उसने फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस कांड के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। गया पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : ड्राइवर ने की आत्महत्या, अवैध संबंधों का शक

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...