Advertisment

Dhanbad : क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में ‘क्रेसेंट ओलंपिक 2024’ का भव्य शुभारंभ

Dhanbad : धनबाद के बारीयों गोविंदपुर स्थित क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में 6 दिसंबर 2024 को वार्षिक खेल सप्ताह ‘क्रेसेंट ओलंपिक 2024’ का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय के खेल मैदान में उत्साह और जोश से भरे इस आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सौमेन चटर्जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित कुमार डे, विद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर श्री ईसा शमीम और प्रधानाचार्या श्रीमती विजेता दास थे।

उद्घाटन में झंडा फहराने के साथ डायरेक्टर और प्रधानाचार्या ने मशाल प्रज्वलित की। मशाल दौड़ को स्कूल कैप्टन नूपुर पॉल ने पूरा किया। इसके बाद स्कूल कैप्टन द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया, जिसमें खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की प्रतिबद्धता जताई गई।

ीीू 0 min 22Scope News
फाउंडेशनल स्टेज के छात्रों की खेल प्रतियोगिताओं से दिन की शुरुआत हुई। पहले दिन छात्रों ने अंब्रेला रेस, सनफ्लावर रेस, बनी रैबिट रेस, 50 मीटर रेस और फ्रॉग रेस जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम :

अंब्रेला रेस:

– प्रथम: मीनाक्षी मुर्मू
– द्वितीय: हम्माद
– तृतीय: सुमित्रा मंडल
एल.के.जी:

 सनफ्लावर रेस:

– प्रथम: रौनक मंडल
– द्वितीय: शिवानी कुमारी
– तृतीय: मोहम्मद माज्जम
– कलर पेपर रेस:
– प्रथम: रौनक मंडल
– द्वितीय: मोहम्मद सरताज अंसारी
– तृतीय: मोहम्मद माज्जम
यू.के.जी:

बनी रैबिट रेस:

– प्रथम: मोहम्मद हसनैन
– द्वितीय: राजकिशोर मुर्मू
– तृतीय: अहिल रजा

कक्षा 1 और कक्षा 2:

– 50 मीटर रेस (लड़के):
– प्रथम: आहिल अली (कक्षा 1), अभिनव हेंब्रम (कक्षा 2)
– द्वितीय: शाकिर हम्माद (कक्षा 1), नदीम अंसारी (कक्षा 2)
– तृतीय: सन्जार अंसारी (कक्षा 1), आकर्ष सोरेन (कक्षा 2)

फ्रॉग रेस (लड़कियां):

– प्रथम: कनिज फातिमा (कक्षा 1), महक महिरा (कक्षा 2)
– द्वितीय: तन्वी सिंह (कक्षा 1), उर्वशी हेंब्रम (कक्षा 2)
– तृतीय: अर्फा नाज़ (कक्षा 1), अर्फा परवीन (कक्षा 2)

डायरेक्टर ईसा शमीम ने कहा, “खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। हमारे छात्रों ने जिस जोश और समर्पण से भाग लिया, वह सराहनीय है।”
प्रधानाचार्या विजेता दास ने कहा, “क्रेसेंट ओलंपिक हमारे छात्रों के लिए प्रतिभा दिखाने और खेल भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों ने इस आयोजन को सफल बनाया है।”

पहले दिन का आयोजन अत्यंत सफल रहा और आने वाले दिनों के लिए छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और भी बढ़ गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षकों शिवा कुमार महतो और दावेश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया और आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...