E Challan से ज्यादा राजस्व वसूली में टॉप पर यूपी

219
E Challan पर लोकसभा में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
ई चालान पर लोकसभा में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
Advertisment

डिजीटल डेस्क : E Challan से ज्यादा राजस्व वसूली में टॉप पर यूपी। E Chalan को लेकर यूपी समेत पूरे देश से जुड़ी रोचक जानकारी सामने आई है। E-Challan से राजस्व वसूली के काम में पूरे देश में यूपी टॉप पर है।

Advertisment

सियासी लिहाज से अहम यूपी के E Chalan से राजस्व वसूली में जबरदस्त कमाई की वजह कम चौंकाने वाली नहीं है। E Chalan काटने की संख्या के लिहाज से यूपी पीछे है और इस मामले तमिलनाडु टॉप पर होकर भी राजस्व वसूली में काफी पीछे है।

Best GPS in India

E Challan पर लोकसभा में नितिन गडकरी ने दी रोचक जानकारी

E-Chalan पर यह रोचक जानकारी एक सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023 के बीच के उपलब्ध आंकड़े में ये तथ्य सामने आए हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने लोकसभा में बताया कि – ‘बीते 30 नवंबर तक भारत में रजिस्टर्ड मोटर वाहनों की कुल संख्या लगभग 38.51 करोड़ है। बीते 30 नवंबर तक भारत में 2.18 करोड़ ट्रांसपोर्ट व्हीकल में से 10.70 लाख से ज्यादा में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (एसएलडी) इंस्टॉल है।

…सारथी 4.0 के अनुसार, देश में इस समय वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस 18.20 करोड़ लोगों के पास हैं जबकि लर्निंग लाइसेंस 95.79 लाख लोगों के पास मौजूद हैं’।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

E-Challan तमिलनाडु ने काटे 5.57 करोड़, यूपी ने 4.4 करोड़ काटकर कमाए 2,495 करोड़…

E Challan को लेकर लोकसभा में दी गई रोचक जानकारी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि –‘… तमिलनाडु में 5.57 करोड़ सबसे ज्यादा चालान काटने पर राज्य को 755.58 करोड़ रुपये रेवेन्यू मिला है। दूसरी ओर, यूपी ने 4.4 करोड़ ई-चालान काटकर 2,495 करोड़ रूपये की वसूली की है।

इस तरह, तमिलनाडु ने भले ही सबसे ज्यादा चालान काटे हों पर रेवेन्यू के मामले में वह छठें स्थान पर रहा है।

…आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में हर रोज 30540 चालान काटे गए जबकि यूपी में 24,098 चालान हर रोज काटे गए। इन चालानों की मदद से यूपी को हर रोज 1.36 करोड़ रूपये और तमिलनाडु को 80.23 लाख का रेवेन्यू मिला है।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

देश में हर रोज 99 हजार 893 कटे E-Challan और रोजाना हुई 6.91 करोड़ रुपये राजस्व आय…

इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आगे बताया कि – ‘…आज के समय में चौराहों पर पुलिस चालान काटने के बजाय E Challan काटती है, जो सीसीटीवी की मदद से काटे जाते हैं। कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के लगभग हर राज्य में E Chalan काटा जाता है।

Best GPS in Jharkhand

…देशभर में 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023 तक 18.24 करोड़ से अधिक E Challan काटे गए हैं। इन E Challan से 12,632 करोड़ रूपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। देशभर में हर रोज 99,893 के करीब E Challan काटे गए हैं, जबकि साल 2019 और 2023 इनसे 6.91 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है’।

Advertisement