Advertisement
Advertisement

New Year के दौरान शराब गटकने में टॉप पर रहे यूपी वाले

डिजिटल डेस्क। New Year के दौरान शराब गटकने में टॉप पर रहे यूपी वाले। New Year 2025 के जश्न में पूरी दुनिया के देशों में जहां हजारों करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई और लोगों ने इसे छककर जश्न मनाया, वहीं भारत भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं रहा।

खास बात यह कि जिस यूपी में नए साल  2025 के पहले महीने में भव्य स्तर पर महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है, वही यूपी New Year के दौरान शराब गटकने में टॉप पर रहा है। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़े राष्ट्रीय स्तर पर यही ब्योरा दर्शा रहे हैं।

New Year पर यूपी में लोग गटक गए 600 करोड़ की शराब

New Year 2025 की खुशी सेलेब्रेट करने के मामले में देश और दुनिया का ब्योरा देखें तो अपना भारत भी किसी अन्य देश से शराब बिक्री या खपत के मामले में पीछे नहीं रहा। देश और दुनिया के लोग भी नए साल के मौके पर हजारों करोड़ की शराब पी गए। अपने देश में शराब पीने के मामले में लोगों ने एक नया माइलस्टोन हासिल किया है।

देश में नए साल पर सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश यानी यूपी में 600 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। यानी यूपी में ही देश के अन्य राज्यों की तुलना में लोगों ने सबसे New Year के सेलेब्रेशन के क्रम शराब की खपत की।

प्राप्त ब्योरे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ने भी शराब पीने के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यहां New Year के मौके पर 600 करोड़ की शराब बिकी। अकेले नोएडा में दो दिनों में 16 करोड़ की शराब की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

New Year पर शराब खपाने में यूपी से पीछे रहे दिल्ली-एनसीआर वाले…

New Year पर हुई शराब की खपत का जो ब्योरा सामने आया है, उसके मुताबिक दिल्ली-एनसीआर इस मामले में यूपी से पीछे ही रहा। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि New Year  पर शराब गटकने के मामले में दिल्ली -एनसीआर वाले न केवल यूपी से पीछे रहे बल्कि तेलंगाना से भी पिछड़ गए एवं तीसरे नंबर पर रहे।

प्राप्त ब्योरे के अनुसार, तेलंगाना के लोग भी किसी मामले में पीछे नहीं रहे। तेलंगाना के लोगों ने New Year  पर 402 करोड़ रुपये की शराब गटक ली। इसके बाद वाले पायदान पर दिल्ली -एनसीआर में कुल 400 करोड़ रुपये के शराब की खपत New Year के दौरान होने की पुष्टि हुई है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

New Year पर शराब खपाने में यूपी, तेलंगाना और दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्यों का परफारमेंस…

इसी क्रम में New Year पर शराब खपाने में यूपी, तेलंगाना और दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्यों का परफारमेंस भी जारी ब्योरे में सामने आया है। इसके मुताबिक, कर्नाटक में 308 करोड़ की शराब की ब्रिकी हुई तो केरल में 108 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।

उत्तराखंड में भी नए साल पर बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया गया जहां इस साल करीब 15 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा शराब की देहरादून और नैनीताल जैसे टूरिस्ट प्लेस पर हुई है। उत्तराखंड में एक दिन के शराब बेचने के लिए कुल 600 बार लाइसेंस जारी किये गए थे। उनमें 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं।

बताया जा रहा है कि इस दौरान New Year पर ऑनलाइन एप्स पर चकना के तौर पर आलू भुजिया, चिप्स और आइस क्यूब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई हैं।

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...