Advertisment

Begusarai में अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय: बेगूसराय में बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना बेगूसराय शहर के लोहियानगर गुमटी के समीप की है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। घायल की पहचान कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड 1 का शिवम के रूप में की गई है।

मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की सूचना घायल के परिजन को दी गई है। घायल युवक की मां ने बताया कि युवक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ बेगूसराय में लोहियानगर गुमटी के समीप झोपड़पट्टी में रह कर चौका बर्तन का काम करती है जबकि घायल युवक जे के हाई स्कूल में इंटर का छात्र है। डीएसपी ने बताया कि झोपड़पट्टी के समीप ही गोलीबारी हुई है। लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलीबार की जिसमें गोली घायल युवक को लगी है। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Gopalganj नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के विरोध में पार्षदों ने दिया धरना

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...