रणक्षेत्र में बदला Patna Junction गोलंबर, दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

पटना: राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाकों में से एक पटना जंक्शन गोलंबर पर शनिवार को जमकर बवाल हुआ।‌ दुकान लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गया।‌ मारपीट में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।‌ घटना की सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।‌

पुलिस ने मारपीट करने वाले दुकानदारों के सामान को भी जब्त कर लिया है।‌ बताया जा रहा है कि घायल दुकानदार सीतामढ़ी का गुड्डू है।‌ वह शनिवार को अपना दुकान लगाने स्टेशन के समीप गोलंबर पर पहुंचा तभी दुसरे दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई।‌ इतने में वहां चार पांच अन्य युवक आ पहुंचे और फिर कहा सुनी मारपीट में बदल गई।‌ मारपीट में गुड्डू को चोटें आई है जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।‌

घटना की जानकारी कोतवाली थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।‌ पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मारपीट करने वाले सभी युवक भाग निकले।‌ वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।‌ पुलिस ने मारपीट में शामिल दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया है और थाना ले आई।‌ वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पटना जंक्शन गोलंबर पर दुकान लगाने को लेकर करीब हर दिन मारपीट होती है लेकिन इस तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC Candidates पर लाठीचार्ज निंदनीय, पीके ने नीतीश सरकार पर किया हमला…

Patna Junction Patna Junction Patna Junction

Patna Junction

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...