पटना: राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाकों में से एक पटना जंक्शन गोलंबर पर शनिवार को जमकर बवाल हुआ। दुकान लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने मारपीट करने वाले दुकानदारों के सामान को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि घायल दुकानदार सीतामढ़ी का गुड्डू है। वह शनिवार को अपना दुकान लगाने स्टेशन के समीप गोलंबर पर पहुंचा तभी दुसरे दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में वहां चार पांच अन्य युवक आ पहुंचे और फिर कहा सुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में गुड्डू को चोटें आई है जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी कोतवाली थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मारपीट करने वाले सभी युवक भाग निकले। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मारपीट में शामिल दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया है और थाना ले आई। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पटना जंक्शन गोलंबर पर दुकान लगाने को लेकर करीब हर दिन मारपीट होती है लेकिन इस तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BPSC Candidates पर लाठीचार्ज निंदनीय, पीके ने नीतीश सरकार पर किया हमला…
Patna Junction Patna Junction Patna Junction
Patna Junction



















