BPSC Candidates पर लाठीचार्ज निंदनीय, पीके ने नीतीश सरकार पर किया हमला…

पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज के बाद बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मंडल जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचा। इसके बाद प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के रवैया पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी भी प्रकार का लाठी चार्ज बहुत ही दुखद है मगर यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है उसका एक कैरेक्टर रहा है, जब कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातों को रखना आता है तब सरकार का सबसे आसान तरीका लाठी चार्ज बन जाता है।

मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।‌ लाठी चार्ज लोकतंत्र में कहीं से भी सही नहीं है। अगर किसी भी अधिकारी ने लाठी चार्ज किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि वह दोषी है।‌ इस लाठी चार्ज में एक बच्चे का पैर टूट गया है और हम लोग लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उसे हमारी तरफ से हरसंभव मदद हो सके। यह सारा मामला नॉर्मलाइजेशन को लेकर हुआ है। सरकार इस मामले में इसलिए दोषी है कि उसने समय रहते इस पूरे मामले को लिखित में क्लियर नहीं किया। जब हंगामा हो गया, घटना घट गई तब सरकार अब लिखित में इस बात को क्लियर कर रही है कि ऐसी कोई बात नहीं है।

नॉर्मलाइजेशन का कोई मामला नहीं है और एक ही समय एक ही पेपर पर सारा एग्जाम होगा तो अब यह पूरा मामला खत्म हो चुका है।‌ अब इससे यह स्पष्ट है कि सरकार के लापरवाही से यह सारा मामला उलझा है। कल की जो घटना घटी है वह सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती है कि समय रहते किसी भी काम को सरकार पूरी तरह से कंप्लीट नहीं करती और उसके बाद इस तरह की घटना घट जाती है।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   तेज में आवाज में Siren बजाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC Candidates BPSC Candidates BPSC Candidates BPSC Candidates

BPSC Candidates

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को एक करोड़ का चेक व अंगवस्त्र...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 में विजेता भारतीय टीम में...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 58 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।...

15 मई से सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 6 सूत्री मांगों को...

आरा : आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की...

पटना में कोई सुरक्षित नहीं? RJD विधायक के भाई से सुबह-सुबह...

पटना : पटना में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी के पॉश इलाकों में भी अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस...

NEET ‘इंजन-बोगी’ गैंग का मास्टरमाइंड निकला RJD नेता!

पटना/दिल्ली : नीट फर्जीवाड़े में दिल्ली पुलिस ने राजद नेता संतोष जायसवाल को दिल्ली से अरेस्ट किया है। उसकी निशानदेही पर एक होटल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img