Advertisment

फिर चर्चा में है Begusarai Police, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार…

बेगूसराय: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस के मुखिया लगातार पुलिस को पीपल फ्रेंडली होने की हिदायत देते हैं तो दूसरी तरफ बेगूसराय पुलिस अक्सर अपने कारनामों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। एक बार फिर बेगूसराय पुलिस का एक कारनामा चर्चा में है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। दरअसल छोटी सी बात पर थानाध्यक्ष ने खुद ही एक वाहन चालक की जम कर पिटाई कर दी।

पुलिस की पिटाई से चालक जख्मी हो गया। पूरा मामला बखरी के परिहारा थाना क्षेत्र की है। मामले में पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था इस दौरान सड़क पर जाम लगी थी। तभी परिहारा थानाध्यक्ष आये और गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसकी गाड़ी जब्त कर ली। पुलिस की पिटाई से चालक घायल हो गया। बाद में घायल चालक को पुलिस मौके पर छोड़ कर गाड़ी लेकर थाना चली गई।

पुलिस की पिटाई से घायल चालक शुक्रवार की सुबह बखरी पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ने पुलिस पर पैसे लेकर गाड़ी छोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में चालक ने एसपी मनीष को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई। वहीं परिहारा थानाध्यक्ष मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आये।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC Candidates के प्रदर्शन पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा…, तेजस्वी पर भी…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Police Begusarai Police Begusarai Police

Begusarai Police

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...