गया: शुक्रवार को राजधानी पटना में बीपीएससी के विरोध में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। एक तरफ विपक्ष लाठीचार्ज को नीतीश सरकार की विफलता बता रहे हैं तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष पर कोचिंग संस्थानों पर अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब आयोग ने परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन की बात कही ही नहीं फिर भी कुछ लोग जान बुझ कर अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जो बात है ही नहीं उसके विरोध में प्रदर्शन करना निश्चित रूप से सरकार को बदनाम करने की साजिश है। दरअसल मंत्री अशोक चौधरी गया के मानपुर में स्थित भुसंडा में जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित की गई। जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एनडीए 225 से अधिक सीटें जीत कर फिर से सत्ता में आएगा। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और कहा कि आज तक उनकी यात्रा पूर्ण नहीं हो सकी। वे अभी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में निकले हैं, हम महादेव से कामना करते हैं कि उनकी यात्रा पूर्ण हो जाये।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- रणक्षेत्र में बदला Patna Junction गोलंबर, दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
BPSC Candidates BPSC Candidates BPSC Candidates
BPSC Candidates



















