Student Leader Dilip को पुलिस ने पहुंचाया बेउर जेल

पटना: शुक्रवार को बीपीएससी के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था साथ ही (Student Leader Dilip) छात्र नेता दिलीप को अभ्यर्थियों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। छात्र नेता को पुलिस ने सचिवालय थाना में रखा था और शनिवार को कोर्ट में पेश की। कोर्ट से सचिवालय थाना की पुलिस ने दिलीप को फिर बेउर जेल भेज दिया। इस दौरान दिलीप ने कहा कि 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी परीक्षा से पहले उसे जेल भेज कर बीपीएससी कोई बड़ी साजिश रच रही है।

Student Leader Dilip :

Student Leader Dilip ने कहा कि मुझे जेल भेज कर लाखों छात्रों के खिलाफ अन्याय किया जा रहा है। बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन के विरोध में सैकड़ों अभ्यर्थी शुक्रवार को सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया और आज उसे जेल भेज दिया। बता दें कि शुक्रवार को लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंची जहां उनके समर्थन में पटना के दो चर्चित शिक्षक गुरु रहमान और खान सर भी पहुंचे थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    रणक्षेत्र में बदला Patna Junction गोलंबर, दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...