Sonpur Mind Fest में उमड़ी प्रतिभागियों की भीड़, आद्या सिंह रही अव्वल

Sonpur Mind Fest में प्रतिभागियों का हुजूम क्रॉसवर्ड में आद्या सिंह अव्वल, क्विज में विशाल और बिशाल राज की जोड़ी चमकी। प्रतिभागियों ने ओपन, स्कूल अथवा कॉलेज श्रेणी में लिया भाग। ओपन श्रेणी के सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि की गई भेंट

सारण: जिला प्रशासन सारण और रेरा-बिहार की संयुक्त पहल पर आयोजित सोनपुर माइंड फेस्ट 2024 में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र एवं अन्य प्रतिभागियों का जमावड़ा लगा। शनिवार को सोनपुर मेला में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में इंडिया क्विज, सामान्य ज्ञान आधारित जनरल क्विज एवं क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता आजोयित की गई। क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दो-दो सदस्य की टीम एवं क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में एकल भाग लिया।

क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: ओपन श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: आद्या सिंह
  • द्वितीय पुरस्कार: नन्य देव सिंह
  • तृतीय पुरस्कार: धैर्य पांडेय

क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: स्कूल श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: अर्पित कमल
  • द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल
  • तृतीय पुरस्कार: सुर्वी कुमारी

क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड: कॉलेज श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: शिवानी कुमारी
  • द्वितीय पुरस्कार: अमन कुमार
  • तृतीय पुरस्कार: उत्पल कुमार

क्विज प्रतियोगिताएं दो चरणों में की गईं आयोजित

सोनपुर माइंड फेस्ट में आयोजित इंडिया क्विज और जनरल क्विज दोनों में ही विशाल और बिशाल राज की जोड़ी ने जीत हासिल की। दो चरणों में आयोजित दोनों की प्रतियोगिताओं में लिखित परीक्षा और ऑन स्टेज राउंड में प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किये गए। दोनों प्रतियोगिताओं में ओपन, स्कूल एवं कॉलेज की श्रेणी में ईनाम दिये गए।

इंडिया क्विज: ओपन श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: विशाल एवं बिशाल राज
  • द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल एवं अमृत कमल
  • तृतीय पुरस्कार: उत्पल कुमार एवं शिवांगी चंद्रायन

इंडिया क्विज: स्कूल श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: धैर्य पांडेय एवं श्रद्धा श्री
  • द्वितीय पुरस्कार: निधि कुमारी एवं सुहानी कुमारी

इंडिया क्विज: कॉलेज श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: अमन कुमार एवं शिवानी कुमारी (जीईसी, वैशाली)
  • द्वितीय पुरस्कार: शिवम कुमार एवं कामरान अली (आईजीआईएमएस, पटना)

जनरल क्विज: ओपन श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: बिशाल एवं विशाल राज
  • द्वितीय पुरस्कार: अमृत कमल एवं अर्पित कमल
  • तृतीय पुरस्कार: धैर्य पांडेय एवं श्रद्धा श्री

जनरल क्विज: स्कूल श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: राजनंदिनी एवं राखी कुमारी
  • द्वितीय पुरस्कार: सुर्वी कुमारी
  • तृतीय पुरस्कार: सुमित कुमार

जनरल क्विज: कॉलेज श्रेणी के विजेता

  • प्रथम पुरस्कार: शिवम कुमार एवं कामरान अली (आईजीआईएमएस, पटना)
  • द्वितीय पुरस्कार: शिवानी कुमारी एवं अमन कुमार (जीईसी, वैशाली)
  • तृतीय पुरस्कार: शिवांगी चंद्रायन एवं उत्पल कुमार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेरा-बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सोनपुर के एसडीएम आशीष कुमार, रेरा बिहार के सचिव आलोक कुमार, रेरा बिहार के ओएसडी राजेश थडानी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, रेरा बिहार के मीडिया कंसल्टेंट संजीव वर्मा भी उपस्थित रहे। गजग्रह चौक अवस्थित संगत हॉल में आयोजित सोनपुर माइंड फेस्ट में प्रतिभागियों ने स्कूल, कॉलेज एवं ओपन श्रेणी में भाग लिया। सभी तीन प्रतियोगितओं में ओपन श्रेणी की विजयी टीमों को 1500, 1000 एवं 500 रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   हेलो! आपको Loan चाहिए क्या? और फिर कर देते थे कांड

Sonpur Mind Fest Sonpur Mind Fest Sonpur Mind Fest Sonpur Mind Fest Sonpur Mind Fest Sonpur Mind Fest

Sonpur Mind Fest

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img