सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- नीतीश राज में लाठी-डंडे से होता है काम

पटना : अपने तीसरे चरण की बिहार यात्रा को समाप्त कर पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्रों पर पर लाठी चली है। यह तो लाठी डंडे वाली सरकार है। बिहार में अफसरशाही पूरे चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश होश में नहीं है कि पूरे बिहार में क्या हो रहा है। बिहार उनसे चल नहीं पा रहा है। साथ ही साथ छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कीजिए जो नौजवान सर्वर डाउन होने के कारण परेशान है।‌ सर्वर डाउन होने की वजह से जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म नहीं भरा है, उनको मौका देना चाहिए। सर्वर एक-दो दिन के लिए खोला जाए, ताकि लाखों की संख्या में अभ्यर्थी फॉर्म भर सकें। वहीं सत्ता पक्ष के द्वारा यह कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी पार्टियों छात्रों को उकसा रहे हैं, भड़का रहे हैं।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने कहा कि हम जनता की आवाज उठा रहे हैं, हम छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। अगर हम आवाज नहीं उठाएंगे तो क्या यह लोग आवाज उठाएंगे क्या। इन लोगों ने क्यों नहीं जस्टिफाई किया जबकि यह हंगामा पिछले 10 दिनों से चल रहा है। नॉर्मलाइजेशन को लेकर जो कुछ भी चल रहा है उस पर इन लोगों को पहले ही स्थिति क्लियर कर देनी चाहिए। इन्हें पहले ही हर चीज क्लियर कर देना चाहिए। जब लाठी मार दिया उसके बाद स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : BPSC Candidates के प्रदर्शन पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा…, तेजस्वी पर भी

महीप राज की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...