रांची: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार का पहला विधानसभा सत्र 9 दिसंबर से शुरू होगा। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा, जिसमें विधायक शपथ ग्रहण, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण प्रमुख कार्यक्रम होंगे।
9 दिसंबर को सबसे पहले विधायक शपथ लेंगे, जबकि 10 दिसंबर को बाकी विधायकों का शपथ ग्रहण और नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 11 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, और उसी दिन सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट को सदन के पटल पर रखेगी। 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा और अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी।
सदन की तैयारी को लेकर 8 दिसंबर को सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी। वहीं, भाजपा ने भी 8 दिसंबर को अपनी विधायकों की बैठक बुलायी है, जो प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाम सात बजे से होगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे।