गया : 12 दिसंबर 2021 को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले ‘महंगाई हटाओ रैली’ में शमिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. रविवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक, कांग्रेस आई टी सेल, महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गया शहर के दक्षिणी भाग में पार्टी की सदस्यता और जनजागरण अभियान चलाया गया.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, के अलावा कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे. बैनर पोस्टर सदस्यता फार्म के साथ जनजागरण अभियान में शामिल होकर घर, घर जनसंपर्क कर गरीबी हटाओ रैली में शामिल होने की अपील की गयी.
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई घटेगी, भाजपा हटेगी नारों को बुलंद करते हुए कहा कि देशभर में हुए उपचुनाव में करारी मात के बार फ़ौरन डीजल, पेट्रोल के दाम कम करने की घोषणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में भाजपा की करारी हार के सर्वे रिपोर्ट आने के बाद किसान विरोधी काले कानून को निरस्त करने की घोषणा इस बात का प्रमाण है.
कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण गया जिला में 28 नवम्बर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक जनजागरण अभियान चलाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग महंगाई हटाओ रैली में शामिल हो सके.
रिपोर्ट : राम मूर्ति पाठक

















