Gumla Crime : ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी

डिजिटल डेस्क : Gumla Crime – ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी। गुमला के घाघरा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरों ने करीब ₹4-5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष और भय का माहौल है।

घाघरा थाना प्रभारी ने शुरू की चोरी की जांच

दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को चोरी की सूचना सुबह मकान मालिक ने दी। मौके पर घाघरा थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच शुरू की। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं।

गुमला के घाघरा थाना के पास ज्वेलरी शॉप में चोरी।
गुमला के घाघरा थाना के पास ज्वेलरी शॉप में चोरी।

गुमला में व्यापारियों ने थाने के पास हुई चोरी पर जताई गंभीर चिंता…

व्यापारियों ने मुख्य मार्ग और थाना के पास हुई इस घटना पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस जल्द ही चोरों का सुराग लगाने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है एवं चोरी की घटना में जितने लोग भी शामिल हैं उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे करने की बात कह रहे हैं।

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...