Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल…

Giridih Crime : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जमुना नगर में मंगलवार रात एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला काटकर करीब 6 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : रिश्ते का कत्ल! पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर…

Giridih Crime : बक्से में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की यह घटना देर रात अंजाम दी गई। पीड़ित दुकानदार सुधीर प्रसाद सोनी ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह दुकान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर रखा सामान गायब है। बक्से में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी के बाद आरोपी बक्से को खेत में फेंककर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Liquar Scam : ACB ने आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए कोर्ट से मांगी इतने दिनों की रिमांड… 

15 दिन पहले भी हुई थी चोरी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया संतोष प्रसाद और पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव मौके पर पहुंचे। मुखिया ने कहा कि अटका और आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लगभग 15 दिन पहले भी सोलर प्लेट सिस्टम की चोरी हुई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने की बात कही।

ये भी पढ़ें- Breaking : रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, पेसा कानून लागू न करने को लेकर उठाए ये गंभीर सवाल… 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। चोरी की इस घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...