Advertisment

Sanatani हो तो ठेले पर लगाओ भगवा झंडा और मुस्लिम हो तो…, भाजपा नेता का वीडियो वायरल

दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मी काफी तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर लोगों से एक बार फिर अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा दिल्ली के समुचित विकास के लिए राज्य में सरकार बदलने का आह्वान लोगों से कर रही है। इसी बीच दिल्ली में एक नेता का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में साफ सुना जा सकता है कि नेता सड़क पर घूम घूम कर ठेले वालों से उसका नाम पूछ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे भाजपा के नेता हैं और दिल्ली में पार्षद हैं। इस दौरान वे एक तरफ जहां हिंदू नाम बताने वाले ठेले वालों को ठेले पर भगवा झंडा लगाने की सलाह दे रहे हैं तो दूसरी तरफ मुस्लिम ठेले वालों को ठेले पर नाम लिखने की। यह भाजपा नेता रविन्द्र नेगी हैं जो हर ठेले वाले से उसका नाम पूछ रहे हैं और नाम लिखने तथा भगवा झंडा लहराने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम दुकानदारों को कहा कि अगर नाम नहीं लिखा तो फिर ठेले जब्त हो जायेंगे।

वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि आज कल दूसरे कौम के लोग पनीर में थूक मिला देते हैं, नाली की पानी से सब्जी धो लेते हैं। अगर आप सनातनी हैं तो अपने ठेले पर भगवा झंडा लगा कर रखो ताकि लोगों को पता चल सके और वे आपकी दुकान से ही सामान खरीदें। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से कई ठेलों पर भगवा झंडा भी लगाया।

यह भी पढ़ें-   Sanatani हो तो ठेले पर लगाओ भगवा झंडा और मुस्लिम हो तो…, भाजपा नेता का वीडियो वायरल

https://youtube.com/22scope

Sanatani Sanatani Sanatani

Sanatani

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...