Giridih Protest : बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ धरने पर बैठे लोग…

Giridih Protest : बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में आज गिरिडीह शहर के टावर चौक पर सनातन धर्म के लोगों के द्वारा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बुलंद आवाज में बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Deoghar bombing : देवघर में बमबाजी और गोलीबारी से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Protest : दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

इस कार्यक्रम में जिले भर से हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान एक-एक कर अलग-अलग वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : ड्यूटी जा रहे बाइक सवार को फॉर्चूनर ने कुचला, मौत के बाद परिजनों में बवाल 

इसके साथ ही हिन्दुओं से एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान कटोगे तो बटोगे और एक रहेंगे सेफ रहेंगे का नारा जोर-शोर से गूंजता रहा। धरना को दौरान अनहोनी की किसी प्रकार की घटना ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन के जवान भी तैनात दिखे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...