पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर विवादित बयान दिए जाने के बाद से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उन पर हमलावर है। नीतीश के करीबी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्हें उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। लालू प्रसाद यादव की खुद सात बेटियां हैं और उनके परिवार से उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में लालू यादव ने जिस तरह का बयान दिया है, वह काफी आपत्तिजनक है। मंत्री अशोक ने कहा कि बिहार के महिलाओं से लालू यादव माफी मांगें। अशोक चौधरी ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत में लालू यादव पर खूब बरसे।
महिलाओं का सम्मान करते हैं नीतीश कुमार, कुछ लोगों को पचता नहीं है – शीला मंडल
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल प्रसाद यादव द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर जो अपशब्द कहा गया उसके बाद से बिहार की राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार की महिला मंत्री शीला मंडल ने साफतौर पर कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है, इसलिए महिलाएं उन्हें सम्मान देती है। यह कुछ लोगों को नहीं पचता है, इसलिए वह लोग उनकी सीधी बातें किया करते हैं।

यह भी देखें :
लालू ने महिलाओं का किया अपमान, उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण – उमेश कुशवाहा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लालू यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने बयान से महिलाओं का अपमान किया है, उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। लालू का बयान बताता है कि वह किस मानसिक दौर से गुजर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीतना किया है, शायद ही किसी ने उतना किया हो। लालू यादव का क्या इतिहास रहा है यह सबको पता है।

यह भी पढ़े : लालू यादव के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- शारीरिक नहीं मानसिक रूप से हैं बीमार
महीप राज की रिपोर्ट
Highlights







