रोहतास : सदर अस्पताल सासाराम स्थित एसएनसीयू में खराब पड़े 5 रेडिएंट वार्मर के बदले अब नए लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी रोहतास जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि एसएनसीयू में लगे रेडिएंट वार्मर लगातार खराब होने की शिकायत मिल रही है जिस कारण अब रोहतास जिला स्वास्थ्य विभाग नया लगाने की बात कही है।
गौरतलब हो कि एसएनसीयू के रेडिएंट वार्मर पिछले तीन-चार माह से खराब रहने से नवजात शिशु की इलाज में परेशानी होती है। वहीं रेडिएंट वार्मर खराब होने से आए दिन यहां से अस्वस्थ कमजोर नवजात शिशु को वापस जाना पड़ता है।
एसएनसीयू के इंचार्ज कमला देवी ने बताया कि पिछले तीन चार माह से एसएनसीयू के 12 में से पांच रेडियंट वार्मर खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण एक पर क्षमता से अधिक दो से तीन बच्चे को रखना मजबूरी बन गया है।


















