अस्पताल की लापरवाही, 2 दर्जन से अधिक लोगों की आंखे हुई खराब

मुजफ्फरपुर : जूरन छपरा स्थित आई हॉस्पिटल में एक सप्ताह पहले (22 नवंबर) को हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 26 मरीजों की आंखों में संक्रमण हो गया. जिसमें से चार मरीजो की आंखे निकालनी पड़ी. वही, सिविल सर्जन से नौ मरीजों के परिजनों ने कहा कि उनके मरीजों की आंखे निकाली गयी है. अस्पताल के सचिव दिलीप जलान ने बताया कि 15 लोगों को इलाज के लिए पटना के सगुना मोड़ स्थित दृष्ट पुंज अस्पताल भेजा गया था. सोमवार को आइ हॉस्पिटल में चार मरीजों की आंखें निकाली दी गयी.

डॉक्टरों के अनुसार सभी संक्रमित मरीजों की आंखों की रोशनी चली गयी है. सोमवार को पीड़ित मरीजों के परिजन सिविल सर्जन से मिलने पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने पूरे मामले की जांच का निर्दश देते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. सिविल सर्जन ने 15 अन्य संक्रमित मरीजों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार इनमे दो मरीजों की आंखों में ज्यादा दर्द है. मंगलवार को ऑपरेशन कर उनकी आंखें निकाली जायेगी.

muzaffarpur 4 22Scope News

मरीजों के परिजनों ने बताया कि 22 नवंबर को आइ हॉस्पिटल मे मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैप लगा था, जिसमे 65 लोगों का ऑपरेशन किया गया. दो दिन बाद अस्पताल से मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया. जब वे लोग घर पहुंचे, तो आंखों में दर्द शुरू हो गया. अस्पताल में आकर जांच करायी गयी, तो डॉक्टर ने कहा कि इन्फेक्शन हो गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि तीन सदस्य डॉक्टरों की टीम बनाई गई है जो 2 दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट जांच कर देंगे कि आखिर ऑपरेशन का प्रोटोकॉल पालन किया गया है या नहीं, या फिर किस कारण से ऐसा हुआ है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट : शक्ति

ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला अस्पताल में एडमिट

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...

Nepal Landslide Flood Alert: नेपाल में भूस्खलन से फ्लैश फ्लड, वाल्मीकिनगर...

Nepal Landslide Flood Alert, पटना: नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में रविवार सुबह भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडक नदी का प्रवाह बाधित...

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...