मोतियाबिंद के ऑपरेशन में छीनी आंख की रोशनी, अब तक 7 लोगों की निकाली गई आंखें, नजी अस्पताल की घोर लापरवाही

मोतियाबिंद के ऑपरेशन में चली गई 27 लोगों की आंख की रोशनी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आयी है. शहर के आई हॉस्पिटल में 65 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. जिसके बाद 27 लोगों को इन्फेक्शन हो गया. इसमें से 7 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी. वहीं 16 मरीजों को SKMCH में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है. इसकी जानकारी एसकेएमसीएच के नेत्र विभाग के डॉक्टर मनोज मिश्रा ने दी. बताया जाता है कि इन्फेक्शन ज्यादा होने के कारण इन सभी की आंखें की रोशनी चली गई है. अब इनका फिर से ऑपरेशन किया जायेगा.

इस घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है. वहीं सिविल सर्जन से नौ मरीजों के परिजनों ने कहा कि उनके मरीजों की आंखे निकाली गयी है. उधर, अस्पताल के सचिव दिलीप जलान ने बताया कि 15 लोगों को इलाज के लिए पटना के सगुना मोड़ स्थित दृष्ट पुंज अस्पताल भेजा गया था. सोमवार को आई हॉस्पिटल में 7 मरीजों की आंखें निकाली गयी. डॉक्टरों के अनुसार सभी संक्रमित मरीजों की आंखों की रोशनी चली गयी है.

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने पूरे मामले की जांच का निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. सिविल सर्जन ने 16 अन्य संक्रमित मरीजों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार इनमंे दो मरीजों की आंखों में ज्यादा दर्द है. उनकी ऑपरेशन कर आंखें निकाली जायेगी.

22 नवंबर को लगा था कैंप

मरीजों के परिजनों ने बताया कि 22 नवंबर को आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप लगा था, जिसमें 65 लोगों का ऑपरेशन किया गया. दो दिन बाद अस्पताल से मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया. जब वे लोग घर पहुंचे, तो आंखों में दर्द शुरू हो गया. अस्पताल में आकर जांच करायी गयी, तो डॉक्टर ने कहा कि इन्फेक्शन हो गया है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन ने कहा कि इसकी जांच के लिए सीएमओ को निर्देश दिया है. एसीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनायी है. साथ ही दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...