मुजफ्फरपुर : जीवन की राह हो गई कठिन, अब कैसे कटेगी अंधेरी जिंदगी, पढ़िये कहानी… मरीजों की जुबानी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में चर्चित आई हॉस्पिटल प्रकरण मामले में अब तक 20 मरीजों की आंख निकाले जाने के मामले में सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनमें तीन डॉक्टर, अस्पताल के सचिव व प्रबंधक और नौ यक्षु सहायक शामिल हैं. बता दें कि आई हॉस्पिटल में एक दिन में 65 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद लगभग 30 मरीजों के आंखों में इन्फेक्शन हो गया था. इन्फेक्शन होने के बाद अब तक 20 मरीजों की आंखें को निकाला गया है. वहीं अभी 10 और मरीजों की आंखें निकाली जायेगी.

Eye Hospital1 22Scope News

सीएस ने गठित जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ब्रह्मपुरा थाने में केस दर्ज करायी है. सिविल सर्जन ने जिन पर केस दर्ज कराया है, उमें आई हॉस्पिटल के सचिव दिलीप जालान, प्रबंधक दीपक, आंख का ऑपरेशन करने वाले डॉ. एनडी साहू, डॉ. निरुपमा, डॉ. शामिल हैं. वहीं जांच टीम ने कहा कि डॉक्टर की चूक से मरीजों को इन्फेक्शन हुआ है.

Eye Hospital2 22Scope News

मरीज ने कहा- जीवन की राह हो गई कठिन

आंख निकलने के बाद मरीजों ने कहा कि आगे की जीवन की राह बहुत कठिन हो गया है. हम तो आंख की रोशनी के लिए 200 किमी दूर से चलकर आये थे. पैसे के अभाव में महीनों से आंख का ऑपरेशन टल रहा था. पता चला कि मुजफ्फपुर में मुफ्त ऑपरेशन हो रहा तो भागकर चले आये. उम्मीद थी ऑपरेशन के बाद रोशनी आ जायेगी, लेकिन यहां तो अंधबना दिया. अब पूरी जिंदगी कैसे कटेगी.

Eye Hospital3 22Scope News

प्रबंधन जांच में नहीं कर रहा सहयोग

इस मामले में अब तक की कार्रवाई को लेकर के जिला प्रशासन ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ पटना से आई टीम ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है. पटना से पहुंची टीम ने कहा कि आरोपी मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल प्रबंधन जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. जांच प्रभावित हो रही है. रिपोर्ट आने में देरी हो रही है. अभी तक जो भी कागजात टीम ने प्रबंधन से मांगे थे, उसे पूरी तरह उपलब्ध नहीं करा सका है.

Eye Hospital4 22Scope News

लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजों की संख्या

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज 10 और मरीजों की आंख निकाली जायेगी. इसमें चार को बुधवार को ही एसकेएमसीएच के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया था, जबकि गुरुवार को छह को भर्ती कराया गया. अभी तक 20 की आंखें निकाली जा चुकी है.

Eye Hospital5 22Scope News

झारखंड : 24 घंटे में कोरोना से 12 मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी

मोतियाबिंद के ऑपरेशन में छीनी आंख की रोशनी, अब तक 7 लोगों की निकाली गई आंखें, नजी अस्पताल की घोर लापरवाही

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...