Advertisement
Advertisement

BPSC Exam के दौरान हंगामा कर रहे अभ्यर्थी को डीएम ने मारा थप्पड़, बीपीएससी कार्यालय पहुंच गए छात्र

BPSC Exam के दौरान हंगामा कर रहे अभ्यर्थी को डीएम ने मारा थप्पड़, बीपीएससी कार्यालय पहुंच गए छात्र

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बीपीएससी परीक्षा कदाचार मुक्त करवाने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी तरफ से हर कोशिश की लेकिन बावजूद इसके परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया। हंगामा के बाद अब अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं। दरअसल मामला है राजधानी पटना के कुम्हरार में स्थित बापू परीक्षा केंद्र की जहां प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा कर कुछ छात्र परीक्षा हॉल से बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। हंगामा के दौरान छात्रों ने बीपीएससी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है।

प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। मामले में पटना के डीएम ने बताया कि सीटिंग अरेंजमेंट के हिसाब से प्रश्नपत्र के बॉक्स में प्रश्नपत्र कम थे जिसकी वजह से अगल बगल के परीक्षा हॉल से प्रश्नपत्र लेना पड़ा और इस प्रक्रिया में कुछ देरी हुई जिसके बाद करीब एक से डेढ़ सौ छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया।

छात्रों के हंगामा के दौरान सड़क पर भी भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जिलाधिकारी ने एक अभ्यर्थी को थप्पर भी मार दिया जिसके बाद अभ्यर्थी उग्र हो गए और बीपीएससी कार्यालय के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   BPSC Exam प्रश्नपत्र लीक का छात्रों ने लगाया आरोप, मामला आया सामने!

BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam

BPSC Exam

Commercial Advertisment

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...

Bihar DM Promotion 2026: बिहार के 9 जिलों के DM को...

Bihar DM Promotion 2026, पटना: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति दी गई है। राज्य के नौ जिलों के जिलाधिकारियों (DM)...