अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले तेलंगाना के मुख्यमंत्री, जानिए…

Desk. खबर हैदराबाद से है। सिनेमाहॉल में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत मामले में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने का भी पहला बयान आ गया है। उन्होंने कहा है कि कानून अपना उचित काम करेगा और कोई भी मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

वहीं तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट से झटका लगा है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें आज ही हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज‘ के प्रीमियर में भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठित संध्या थिएटर में भगदड़ में 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। हैदराबाद पुलिस के अधिकारी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें और उनके निजी अंगरक्षक को हिरासत में लिया था।

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में वे “फूल नहीं, आग है मैं” टैगलाइन वाली हुडी पहने हुए हैं। यह लाइन उनकी पुष्पा फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग है। वहीं चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उन्हें अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाते भी देखा गया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को उनका बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया था। उनकी फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

बता दें कि, अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर प्रबंधन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...