Advertisment

प्रशांत का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- बिहार की जनता की B टीम है जन सुराज

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया जो जन सुराज या उन्हें किसी न किसी दल का बी टीम कहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद के लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं, जबकि भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 19 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। बिहार में भाजपा का अपना कोई वजूद नहीं हैं, तभी तो उन्होंने केवल 42 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना रखा है जबकि हाल ही के दिनों में भाजपा दूसरे राज्यों में दलों को तोड़ कर अपनी सरकार बनाने के लिए जानी जाती है। बी टीम उसका बना जाता है जो मजबूत होती है और बिहार में तो भाजपा खुद ही कमजोर है। भाजपा का यहां पर न तो कोई नेता है और न ही उनकी बिहार के लिए कोई नीति है। जबकि भाजपा के नेता हमें राजद की बी टीम कहते हैं। ये दोनों पार्टियां हमें बी टीम कह रही हैं क्योंकि दोनों ही बिहार में मुफ्त वोट लेने के आदी हैं। उन्होंने कहा जन सुराज जनता की बी टीम है।

प्रशांत किशोर ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ सांसदों के लिए बिहार में पहले लालू के समय जंगल राज को और अब नीतीश के समय अफसर राज को दोनों ही दलों ने पनपने दिया। क्या उन्हें नहीं पता की बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, क्या उन्हें नहीं पता बिहार में पलायन सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने अपनी सरकार बचाने के लिए बिहार को लालू और नीतीश के हवाले छोड़ दिया। बिहार की बदहाली के लिए सीधे तौर पर लालू और नीतीश जिम्मेदार है। लेकिन आज जो बिहार की दुर्दसा है उसके गुनाहगार भाजपा और कांग्रेस हैं।

यह भी पढ़े : प्रशांत का शिक्षा व्यवस्था पर हमला, कहा- नीतीश के शासनकाल का लिखा जाएगा इतिहास 

यह भी देखें :

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...