अब रांची स्टेशन से तय भाड़े के साथ चलेंगे सिर्फ प्रीपेड ऑटो

Ranchi– परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार ने रांची शहर में प्रीपेड ऑटो का भाड़ा निर्धारण के लिए झारखंड यात्री संघ और ऑटो संघ के साथ बैठक की.

परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार ने बताया कि रांची, रेलवे स्टेशन से रांची, नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों और मुहल्लों में जाने वाले ऑटो का भाड़ा का निर्धारण के लिए रेलवे की ओर से प्रस्ताव आया था, खासकर प्रीपेड ऑटो को लेकर. इसी को लेकर यह बैठक की गई थी.

vlcsnap 2021 11 30 20h21m23s890 22Scope News

निरंजन कुमार ने बताया कि अब जो भी ऑटो स्टेशन से चलेगा वह प्रीपेड के तहत चलेगा. इसका भाड़ा फिक्स पहले ही कर दिया जाएगा. कोई यात्री या ऑटो मालिक किसी से मोलभाव नहीं कर सकता. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के सामने एक बूथ बनाया जाएगा. यात्रि इसमें अपना टोकन कटवाने के बाद ही ऑटो ले सकेंगे. जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा.

रिपोर्ट- करिश्मा

 

 

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...