3 लाख रुपए लूटकांड का उद्भेदन, हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ अपराधी

कटिहार : कटिहार पुलिस को इन दिनों लगातार घटनाओं के उदभेदन करने में सफलता मिल रही है. ताजा मामला कटिहार के फलका थाना क्षेत्र से है, जहां कटिहार पुलिस ने 3 लाख 20 हजार लूटकांड को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को देशी कट्टा और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने लुटे हुए रकम में 6 हजार रुपये भी बरामद भी किया है. गिरफ्तार आरोपी ने कुर्सेला थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सीएसपी संचालक से लूट के मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. गिरफ्तार लुटेरा का आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लुटेरे को रिमांड पर लेकर हाल के दिनों में अन्य कांडों में इनकी भूमिका पर भी जांच की बात कह रहे है.

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कमर से लोडेड देशी कट्टा, मोबाइल और नगद रुपये बदामर किया गया. पूछताछ में आरोपी ने कुरसेला में सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की हुई लूटपाट में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. साथ ही 18 सितंबर 2021 को फलका थाना क्षेत्र के बरेटा गांव में बंधन बैंक कर्मी से हुई 35, 700 रुपये एवं एक मोबाइल, दो अन्य साथी मिथुन मंडल, राहुल कुमार, के साथ लूट करने की बात स्वीकार की है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अमित द्वारा कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया में भारत फाइलेंसर से 85 हजार रुपये लाईनर जयकृष्ण मंडल के सहयोग से लूट की घटना को अजांम दिया गया था.

रिपोर्ट : श्याम

जहानाबाद बाल सुधार गृह से 2 बाल अपराधी फरार

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...