Advertisment

एसआई रूपा तिर्की मौत मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, पिता ने की है सीबीआई जांच की मांग

रांची : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में आज होगी। एसआई रूपा तिर्की के पिता ने सीबीआई जांच की मांग हाईकोर्ट में करेंगे।

बता दें कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की 3 मई को अपने सरकारी आवास में फंदे से झूलते हुई मृत पाई गई थी। साहिबगंज पुलिस ने इस मामले में जांच को लेकर 5 सदस्य एसआईटी की टीम का गठन किया था। एसआईटी टीम ने रूपा तिर्की और उसके प्रेमी सब इंस्पेक्टर शिव कुमार कनौजिया, झारखंड पुलिस में ही चाईबासा पुलिस बल में तैनात था उसे गिरफ्तार कर मोबाइल की तलाशी ली गई। बाद में एसआईटी की टीम की जांच में आत्महत्या साबित हुआ।

इस मामले में कुल 15 लोगों का मौखिक बयान भी दर्ज कराया गया। जिसमें रूपा तिर्की का पोस्टमार्टम करने वाले तीन डॉक्टर, दो ग्रैनी महिला, एक एसआई की पत्नी जो उसी क्वार्टर में रहती थी और पुलिस पदाधिकारियों ने अपना बयान दिया था।

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...