Dhanbad : गोपीनाथपुर कोलियरी में भाजपा और इंडिया गठबंधन आमने-सामने, स्थिति तनावपूर्ण…

Dhanbad : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत इंडिया गठबंधन के बैनर तले ईसीएल के गोपीनाथपुर कोलियरी में 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन समर्थक और भाजपा समर्थक आमने सामने हो गए जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों ओर से खूब लाठी डंडे चले। हालांकि निरसा पुलिस ने मौके की नज़ाकत को भांपते हुए स्थिति को वक्त रहते संभाल लिया और स्थिति पर काबू कर लिया।

ये भी पढे़ं- JSSC Protest : JSSC ऑफिस घेरने जा रहे छात्र नेता देवेन्द्र महतो सहित कई छात्र हिरासत में, भारी संख्या में… 

हालांकि दोनों ओर से स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। किसी भी वक्त मामला बिगड़ सकता है। इधर एक पक्ष भाजपा की ओर से भाजपा नेता मनोज सिंह ने सीधे तौर पर इस टकराव के लिए निरसा के विधायक अरूप चटर्जी को जिम्मेवार ठहराया। मनोज सिंह ने कहा कि इनकी मांगों को लेकर कंपनी ने सकारात्मक पहल कर ली थी। इसके बाबजूद उसके बाहर से गुंडों को बुलाकर टकराव की स्थिति पैदा कर विधायक अरुप चटर्जी अपनी राजनीति रोटी सेकना चाहते है जिसको हम कभी भी होने नहीं देंगे।

Dhanbad : विधायक अरूप चटर्जी पर गंभीर आरोप

वही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी काफी आक्रोश दिखा और विधायक अरूप चटर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लोग भी कोलियरी में कार्यरत हैं लेकिन सिर्फ कमीशन को लेकर इस तरह का काम करवा रहे है। वही इंडिया गठबंधन के नेता सह जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा की ये बड़े दुख की बात है की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई के बीच टकराव के स्तिथि पैदा करने का साजिश भाजपा की ओर से किया गया जो काफी शर्मनाक है।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics : हेमंत है तो अपराधियों और हत्यारों को हिम्मत है-बाबूलाल का बड़ा आरोप… 

स्थिति को बिगड़ता देख धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई। पूरा धरनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार दल-बल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे लेकिन स्थिति को बिगड़ता देख निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला खुद मोर्चा सँभालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि जो भी क़ानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास करेगा उसे बख्सा नहीं जाएगा।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट—

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...