गिरिडीह में पांच दिनों से लापता युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में 5 दिनों से लापता युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कविता बैंक्वेट हॉल के सामने गली स्थित एक कुएं में मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुएं से आ रही बदबू की वजह से कुछ लोगों ने झांका तो कुएं में शव पड़ा दिखा। इसके बाद हो हल्ला पर लोगों की भीड़ जमा हुई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

इस दौरान मृतक की पहचान सिहोडीह के ही अशोक वर्मा के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Ranchi News: स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ऑटो चालक का शव पेड़...

रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ऑटो चालक सूरज नायक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों...

Jharkhand Digital Roadmap: दिल्ली में AI और IT निवेश का विजन...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे। AI, IT...

JPSC Main Exam 2026: मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, JSSC परीक्षा...

जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा और बैकलॉग परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 21 से 23 जुलाई 2026 तक...