गिरिडीह में नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. जिले के नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित उसरी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि शनिवार की शाम कुछ लड़के नदी की ओर घूमने आए थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि नदी में पत्थर के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद युवकों ने हल्ला किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि शव नदी में पत्थर के बीच गिरा हुआ था। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...