बापू की कर्मभूमि चंपारण भी जाएंगे CM नीतीश, अंतिम रूप में तैयारी

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 दिसंबर को प्रगति यात्रा को लेकर बापू की कर्मभूमि चंपारण की धरती पर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के सुगाव पंचायत में आएंगे। जहां वह जल जीवन हरियाली, नल जल योजना, पंचायत सरकार भवन और तालाब कर कुंआ के जीर्णोद्धार के साथ-साथ कई योजनाओं का अवलोकन करेंगे। जीविका दीदियों के स्टॉल पर जाकर उनसे बात करेंगे।

साथ ही पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी डीएम मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण के सुगांव में आएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। वे कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं जिले की विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़े : सीएम की यात्रा का Schedule जारी, इस दिन से शुरू करेंगे अपनी ‘प्रगति यात्रा’

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...

JSSC CGL Scam: JPSC JSSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने 20 लोगों से पूछताछ की। चार आरोपियों को रिमांड...